फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now teachers will read online road safety lessons

अब गुरुजी पढ़ेंगे सड़क सुरक्षा का ऑनलाइन पाठ

Mon, 03 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Now teachers will read online road safety lessons
आजमगढ़। सामाजिक ज्ञान, समझ, शिक्षा का प्रथम द्वार विद्यालय हैं। परिवहन विभाग ने भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विद्यालयों का ही रुख किया है। जिले में दस-दस बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों को सड़क सुरक्षा की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण आगामी दो सप्ताह में शुरू होगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में बच्चों को रोड सेफ्टी का पाठ पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर चल रही उच्चस्तरीय बैठकों के बाद ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू किए जाने पर सहमति बनी है। इसी के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। दरअसल कोरोना संक्रमण को लेकर तय की गई गाइडलाइन के चलते रोड सेफ्टी से जुड़े कई कार्यक्रमों को गति नहीं मिल पा रही थी। इसे देखते हुए बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद शिक्षक बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

दस-दस शिक्षकों के बैच को दिया जाएगा प्रशिक्षण
यह ट्रेनिंग प्रोग्राम चार चरणों में चलेगा। एक बार में दस-दस शिक्षकों के बैच को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें दस बेसिक के और दस माध्यमिक शिक्षा के अध्यापक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर सभी को जागरूक होने की जरूरत है। शासन द्वारा हर साल सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इसके तहत स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को जागरूक किए जाते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण कार्यालय बंद है। किसी सूचना का अदान प्रदान नहीं हो पा रहा है। सड़क सुरक्षा को लेकर शासन कोई नया निर्देश जारी किया है तो उसका पालन किया जाएगा। - अमरनाथ राय, प्रभारी बीएसए, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed