फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now hotel operators will have to install ETP, NGT becomes strict

अब होटल संचालकों को लगवाना होगा ईटीपी, एनजीटी हुआ सख्त

Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Now hotel operators will have to install ETP, NGT becomes strict
आजमगढ़। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय ने मंडल के तीनों जिलों के 48 होटल संचालकों को नोटिस जारी करके ईटीपी (इंडस्ट्रीयल ट्रीटमेंट प्लांट) लगवाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

नदियों के बढ़ते प्रदूषण को लेकर एनजीटी सख्त हो गया है। उसने नालों के पानी को शोधित करके ही नदियों में छोड़ने को कहा है। इस क्रम में एनजीटी ने होटलों से भी सख्ती बरतने को कहा है क्योंकि उनके यहां से हजारों लीटर अशुद्ध जल निकलता है और नालों के जरिए सीधे नदियों में गिरता है। इसे देखते हुए एनजीटी ने होटलों में ईटीपी का प्रबंध कराने का निर्देश दिया है। एनजीटी के निर्देश को देखते हुए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय ने 48 होटल संचालकों को नोटिस जारी किया है, जिसमें आजमगढ़ के 20, मऊ के 13 और बलिया के 15 होटल शामिल हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय के नोटिस को लेकर होटल संचालक परेशान हैं क्योंकि नगर क्षेत्र के कई होटल काफी पुराने हैं। उनके पास इतनी जगह ही नहीं है कि वे ईटीपी बनवा सकें। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कालिका सिंह का कहना है कि नदियों के प्रदूषण को लेकर एनजीटी सख्त है। ऐसे में होटलों को अपने यहां के गंदे पानी का शोधन करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed