फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now corona infected will be confirmed in district hospital

अब जिला अस्पताल में भी होगी कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

Fri, 19 Jun 2020 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Now corona infected will be confirmed in district hospital
आजमगढ़। अस्पताल आने वाले सर्जरी या गंभीर रोगों के इलाज में कोई बाधा न हो इसके लिए जिला अस्पताल में ट्रू-नॉट मशीन लगाई गई है। इससे पहले कोविड-19 की जांच की जाती है। मशीन से निगेटिव मरीजों की तो तुरंत पुष्टि हो जाती थी, लेकिन पॉजिटिव आने पर मरीज का सैंपल जांच के लिए लैब भेजना पड़ता था। अब जिला अस्पताल में इसी मशीन से संक्रमण की पुष्टि के लिए एक नई कंफर्मेटिव किट भेजी गई है। इस किट से यहीं पर मरीज में कोरोना संक्रमण है कि नहीं इसका पता चल जाएगा।
विज्ञापन

नई कंफर्मेटिव किट से जिला अस्पताल में कोरोना संक्रण की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही मरीजों को भी लाभ होगा। पहले पॉजिटिव की पूरी पुष्टि नहीं होने पर मरीज को कहां रखा जाए। इसके लेकर स्वास्थ्य विभाग परेशान रहता था। जिला अस्पताल में ही संक्रमण का पता होने पर मरीज को तुरंत आइसोलेट किया जा सकता है। बृहस्पतिवार को फूलपुर के अंबारी में मुंबई से आए एक मरीज में इसी किट से संक्रमण की पुष्टि की गई। इसके बाद उसे अस्पताल में आइसोलेट करा दिया गया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि नई किट से जिला अस्पताल में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जा सकेगी। इससे मरीज और स्वास्थ्य विभाग दोनों को राहत मिलेगी। पहले लैब से कंफर्म होने से मरीज को लेकर परेशान रहना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed