उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी में बैगलेस डे पर छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने वेस्ट कागज और अनुपयोगी सामग्री से बैग, झूला, झूमर समेत कई उपयोगी व सजावटी वस्तुएं तैयार कीं। गतिविधियों के दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सहायक अध्यापक अश्वनी तिवारी ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, नवाचार और स्वावलंबन की भावना विकसित करने के साथ उन्हें अपशिष्ट सामग्री के बेहतर इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना रहा।
उन्होंने बच्चों को वेस्ट सामग्री के सदुपयोग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दिनेश यादव, मनीष गुप्ता, रामानंद प्रजापति समेत विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।