फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice to 11 District Level Investigating Officers

11 जिला स्तरीय जांच अधिकारियों को डीएम ने दिया कारण बताओ नोटिस

Mon, 20 Jan 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Notice to 11 District Level Investigating Officers
आजमगढ़। ग्राम प्रधानों के खिलाफ आई शिकायतों की जांच के लिए नियुक्त अधिकारियों द्वारा जांच आख्या उपलब्ध न कराने पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने डीएम से कार्रवाई की संस्तुति की थी। उनकी इस संस्तुति पर डीएम ने 11 जिला स्तरीय जांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए। 25 जनवरी तक स्पष्ट स्पष्टीकरण न उपलब्ध कराने पर सभी को प्रतिकूल प्रविष्टी देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों में ग्राम प्रधानों द्वारा की जाने वाली धांधली की शिकायत अक्सर की जाती है। इन शिकायतों की जांच के लिए अधिकारी तैनात किए गए हैं। लेकिन इन अधिकारियों द्वारा जांच में लापरवाही बरती जाती है। जिसके कारण शिकायतकर्ता बार5बार अधिकारियों के यहां चक्कर काटते रहते हैं। इस संबंध में तीन जनवरी को जनपद के समस्त नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई थी। जिसमें डीएम ने समस्त अधिकारियों को 16 जनवरी तक समस्त जांच पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया था। 17 जनवरी को सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा विकास भवन सभागार में नोडल अधिकारियों के साथ इस संबंध में समीक्षा बैठक की गई। जिसमें उन्होंने पाया कि 11 नोडल अधिकारियों द्वारा जांच आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई हे। इस पर सीडीओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने की संस्तुति डीएम से की। सीडीओ की संस्तुति पर डीएम एनपी सिंह ने सभी 11 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया कि वह 25 जनवरी तक सीडीओ के समक्ष स्पष्ट स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें अन्यथा उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टी दी जाएगी।
विज्ञापन

इन अधिकारियों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
आजमगढ़। जिन 11 अधिकरियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है उसमें जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला क्रीड़ाधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, एआर कोआपरेटिव और अधिशासी अभियंता जलनिगम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed