{"_id":"6ac7e6e54493d8596908f097","slug":"nizamabad-dominates-kho-kho-stellar-performance-across-all-three-age-groups-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-158560-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खो-खो में निजामाबाद का दबदबा, तीनों आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खो-खो में निजामाबाद का दबदबा, तीनों आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज सेठवल के प्रांगण में माध्यमिक विद्यालयों की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 14, 17 और 19 वर्षीय आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने फुर्ती, दमखम और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में निजामाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 17 और 19 वर्षीय बालक एवं बालिका वर्ग में निजामाबाद की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लालगंज और सगड़ी की टीमें द्वितीय स्थान पर रहीं।
वहीं, 14 वर्षीय बालक एवं बालिका वर्ग में भी निजामाबाद ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सगड़ी की टीम दूसरे स्थान पर रही। मैचों के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन
जीत के लिए खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया।
प्रतियोगिता का आयोजन खेल शिक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में हुआ। निर्णायक की भूमिका रामसिंह, अरविंद यादव, राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव, राम अवध और नितिन ने निभाई। खेल शिक्षक अमित कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार जताया।