फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Newly elected BDC suddenly dies, dies

नव निर्वाचित बीडीसी की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

Mon, 03 May 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Newly elected BDC suddenly dies, dies
अतरौलिया (आजमगढ़)। स्थानीय विकास खंड के सेलहरापट्टी से नव निर्वाचित बीडीसी की सोमवार को सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी और जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। जीत का प्रमाण पत्र लेने के चंद घंटों के बाद ही नव निर्वाचित बीडीसी की मौत से परिजनों के साथ ही समर्थकों में कोहराम मच गया। सेल्हरापट्टी बीडीसी सीट से लालदेई पत्नी शिवनाथ ने दावेदारी प्रस्तुत किया था। रविवार को मतगणना के बाद उनकी जीत भी घोषित हो गई। उन्होंने आरओ के समक्ष पहुंच कर अपनी जीत का प्रमाण पत्र भी लिया। इसके बाद घर पहुंचने पर जीत का जश्न भी मनाया गया। लालदेई की जीत पर परिवार के साथ ही समर्थक काफी खुश थे। भोर में अचानक लालदेई की तबीयत खराब हुई और जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक उन्होंने घर पर ही दम तोड़ दिया। बीडीसी सीट पर जीत का प्रमाण पत्र लेने के चंद घंटो बाद ही लालदेई की मौत से परिजनों के साथ ही समर्थको व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। बीडीसी की सेल्हरापट्टी सीट अब फिर रिक्त हो गई है, इस सीट पर अब नए सिरे से चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed