फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   nakal mafia sp leader israr ahmed property attached in azamgarh

नकल माफिया की संपत्ति कुर्क: पुलिस के पहुंचते ही सपा नेता के घर मचा हड़कंप, दो गाड़ी और घर का सामान कुर्क

Sat, 13 Aug 2022 01:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 13 Aug 2022 01:43 PM IST
सार

सपा नेता इसरार अहमद पर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए घर की कुर्की कर दी है। सपा नेता समेत चार आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये घोषित किए थे 

विज्ञापन
nakal mafia sp leader israr ahmed property attached in azamgarh
सपा नेता इसरार अहमद के घर पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीईटी परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के खुलासा के बाद अब गैंग के फरार मेंबरों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। जिले में फरार चल रहे चार नकल माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई करने के लिए कोर्ट में आवेदन किए थे।
विज्ञापन


इसके साथ ही फरार नकल माफिया सपा नेता इसरार अहमद सहित चार आरोपियों पर पुलिस ने दस-दस हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया था। इसके बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद के घर पुलिस बल पहुंची और कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन


जनवरी माह में हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा की सुचिता भंग करने का जिले में बड़ा प्रयास हुआ था। जिसका खुलासा पुलिस से पहले अमर उजाला ने परीक्षा वाले दिन 23 जनवरी 2022 को ही कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण का खुलासा किया और लगभग 51 लाख रुपये के चेक व कैश की बरामदगी दिखाने के साथ ही 22 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

nakal mafia sp leader israr ahmed property attached in azamgarh
सपा नेता इसरार अहमद की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही पुलिस ने आठ लोगों को फरार बताया था। जिन्हें दो माह के लंबे समय के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। प्रकरण की विवेचना सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी कर रहे थे। आरोपियों से पूछताछ में आठ अन्य आरोपियों के नाम सामने आए थे जिसमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं चार आरोपी अब भी फरार चल रहे है। फरार आरोपियों में पूर्व प्रमुख सपा नेता इसरार अहमद, महराजगंज थाने के सिंघवारा खास गांव निवासी जगजीवन, शहर के आहोपट्टी गांव निवासी सुनील यादव और शहर के रैदोपुर गांव निवासी तुषार सिंह शामिल हैं।

आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। यहीं नहीं पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एक माह पूर्व कार्रवई कर चुकी है। इनके घर पर नोटिस चस्पा कर कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था।

इसके बाद भी आरोपी ना तो गिरफ्तार हुए, ना ही कोर्ट में समर्पण किया। ऐसे में अब पुलिस ने इन फरार आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई के लिए अदालत में अपील की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस शनिवार को सम्मोपुर गांव निवासी सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने इसरार अहमद के नाम पर दो चार पहिया वाहन व घर में रखे सामानों को कुर्क किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed