फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MP prevented from going Khudadadpur

खुदादादपुर जाने से सांसद को रोका

Sun, 22 May 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 22 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 MP prevented from going Khudadadpur
बसपा नेता जुगुल किशोर
खुदादादपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर रविवार को शादी समारोह में जा रहे बसपा सांसद जुगुल किशोर सहित अन्य नेताओं को निजामाबाद थाने की पुलिस ने फरिहां बाजार में रोककर एक मंदिर पर बैठा दिया। यहीं पर उन्होंने पीड़ितों को बुलाकर उनका हालचाल लिया। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए एसडीएम निजामाबाद से बात की। करीब एक घंटे तक यहां रहने के बाद बसपा नेता जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो गए।  
विज्ञापन


 खुदादादपुर गांव निवासी लल्लू राम की भतीजी की शादी है। यहां सरायमीर थाने के पूना पोखर से बारात आनी है। लल्लू राम ने कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर को भी आमंत्रित किया था। शादी में शामिल होने के लिए सांसद कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय से खुदादादपुर के लिए निकले। रास्ते में फरिहां बाजार के पास निजामाबाद पुलिस ने उन्हें रोक लिया। नेताओं को बाजार के एक मंदिर पर बैठा दिया गया। यहीं पर लल्लू राम सहित अन्य लोगों को बुलाकर सांसद ने कुशलक्षेम पूछा। साथ ही एसडीएम निजामाबाद एके सिंह से शादी के अवसर पर सुरक्षा के तगड़े प्रबंध करने की मांग की।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने खुदादादपुर की घटना के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया। करीब एक घंटे तक यहां रहने के बाद सांसद को जिला मुख्यालय की ओर रवाना कर दिया गया। इस अवसर पर योगेंद्र राय, अमित तिवारी, विश्वास यादव, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed