फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Me Raxam actress Aditi Sharma interacted with the audience

मी रक्सम की अभिनेत्री अदिति शर्मा ने दर्शकों से किया संवाद

Fri, 26 Feb 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Me Raxam actress Aditi Sharma interacted with the audience
आजमगढ़। सूत्रधार संस्थान आजमगढ़ द्वारा आयोजित तीसरे आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुक्रवार को शारदा टाकिज परिसर में शानदार आगाज हुआ। पहले दिन बाबा आजमी की फिल्म मी-रक्सम दिखाई गई। कलाकारों ने दर्शकों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत फेस्टिवल के कोऑर्डिनेटर अभिषेक पंडित ने फिल्म फेस्टिवल के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। टिप्पणीकार प्रकाश के, मुर्तुजा अली खान, चंद्रभूषण, शोभा, अक्षरा, कागज फिल्म के लेखक इम्तियाज हुसैन, प्रो एमके पांडेय को सूत्रधार के अध्यक्ष डा. सीके त्यागी, डा. अमित सिंह और अविनाश सिंह व ममता पंडित ने सम्मानित किया। इसके बाद बाबा आजमी की फिल्म ‘मी रक्सम’ की दिखाई गई। फिल्म के बाद अभिनेत्री अदिति शर्मा से दर्शकों ने संवाद किया। समारोह में शाम की दूसरी फिल्म अर्जेंटीना के पाब्लो सिरदार की फिल्म ‘थिंकिंग ऑफ हिम’ का प्रदर्शन किया गया, जो रविंद्र नाथ टैगोर के जीवन पर आधारित है। फिल्म के प्रदर्शन के बाद फिल्म के पूर्व सूरज कुमार से प्रकाश के रे व चंद्र भूषण सिंह ने बातचीत की।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा 12 बजे से 1.30 तक सूरज कुमार की फिल्म मेकिंग पर मास्टर क्लास है। इसके बाद बांग्लादेश की फिल्म ‘फागुनी हवाएं’ का प्रदर्शन होगा, जिसमें मुख्य किरदार यशपाल शर्मा हैं। शाम चार बजे कुंदन शाह की बहुचर्चित फिल्म ‘थ्री सिस्टर्स’ का प्रदर्शन किया जाएगा और शाम की आखिरी फिल्म होगी पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, स्वरा भास्कर अभिनीत और अवनीश दास निर्देशित ‘अनारकली ऑफ आरा’ प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म के निर्देशक दर्शकों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed