{"_id":"616db13aa8c862657706dd3c","slug":"make-the-program-for-mission-power-and-voter-awareness-azamgarh-news-vns6179352138","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास खंडों में कराएं मिशन शक्ति व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास खंडों में कराएं मिशन शक्ति व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में मिशन शक्ति फेज तीन, आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वीप कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विकास खंडों में मिशन शक्ति व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि अपने-अपने विभागों से संबंधित मिशन शक्ति फेज-3 के तहत कैलेंडर के अनुसार किए जा रहे कार्यक्रमों का फोटोग्राफ एवं फोल्डर जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराएं। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी विभागों से मिशन शक्ति फेज-3 के तहत कराए गए कार्यक्रमों के जो फोटोग्राफ प्राप्त हो रहे हैं उनका विभाग वार फोल्डर बनवाएं। संबंधित विभागों से मिशन शक्ति फेज-3 के तहत कराए गए कार्यक्रमों की सूचनाएं प्राप्त कर जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशित कराएं। अपने-अपने विभाग से संबंधित जो कार्यक्रम कराए जाएं उसमें मिशन शक्ति, आजादी का अमृत महोत्सव एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विषय पर बैनर बनवा लें। उसे कार्यक्रम स्थलों पर लगवाएं। डीसी एनआरएलएम ने बताया कि विकास खंड मिर्जापुर, तरवां, ठेकमा व अहिरौला में आजीविका मिशन के महिलाओं का सीएलएफ का गठन के संबंध में कार्यक्रम होना है। सीडीओ ने जिला प्रोबेशन अधिकारी और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया की उक्त विकास खंडों में मिशन शक्ति एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराएं।