फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lathi poles run in land dispute, one and a half dozen injured including SO

भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, एसओ समेत डेढ़ दर्जन घायल

Mon, 08 Mar 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lathi poles run in land dispute, one and a half dozen injured including SO
नई बस्ती रौनापार में जमीन विवाद के बाद तनाव को देखते हुए तैनात पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवारा नैनीजोर गांव के नई बस्ती में जमीनी विवाद को लेकर रविवार की सुबह जम कर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची रौनापार पुलिस पर भी हमला हुआ। जिसमें एसओ समेत कई सिपाही भी चोटिल हो गए। इसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और लाठियां भांज कर दंगाईयों को खदेड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने 10 बलवाईयों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

अराजी देवारा गरीब दुबे गांव निवासी श्याम जी पटेल व ओमप्रकाश वर्मा के बीच अराजी देवारा नैनीजोर गांव के नई बस्ती में भूमि विवाद है। रविवार की सुबह 10 बजे दर्जन भर लोग श्याम जी पटेल के साथ पहुंचे और अपनी चाहरदीवारी को गिराने लगे। विवाद बढ़ा और मारपीट होने लगी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट रोकने का प्रयास किया तो उस पर हमला हो गया। जिसमें एसओ समेत कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूचना पर जीयनपुर, महराजगंज व बिलरियागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दगाईयों को लाठी भांज कर खदेड़ा गया। मारपीट की घटना में डेढ दर्जन लोग घायल हुए। श्याम जी पटेल का आरोप है कि पुलिस आते ही लाठियां भांजनी शुरू कर दिया। जिससे कई लोग चोटिल हुए। इसके बाद पुलिस ने 10 नामजद समेत सौ से डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसओ ने बताया कि दस बलवाईयों श्याम जी पटेल, राम जी पटेल, राम विनय, अंगद, देवादीन, रीना, उर्मिला, कौशिल्या, राधिका,उषा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed