फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lalganj candidate Balinder will not get vehicle, stopped

Azamgarh News: लालगंज के प्रत्याशी बलिंदर को नहीं मिलेगा वाहन, रोक

Sun, 19 May 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lalganj candidate Balinder will not get vehicle, stopped
आजमगढ़। निर्वाचन व्यय लेखा की जांच के लिए प्रस्तुत न होना लोकसभा लालगंज के एक प्रत्याशी को भारी पड़ा। जिस पर व्यय प्रेक्षक ने आपत्ति व्यक्त की और प्रत्याशी को दी गई वाहन प्रयोग एवं अन्य समस्त अनुमति को वापस ले ली।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी व रिटर्निंग आफिसर लोकसभा क्षेत्र लालगंज परीक्षित खटाना ने बताया कि लोकसभा लालगंज में बलिंदर प्रत्याशी हैं। निर्वाचन व्यय लेखें की जांच के लिए तीन तिथियां 13 मई, 17 मई व 22 मई निर्धारित हैं। 13 मई को व्यय प्रेक्षक के दिशा निर्देश लेखा टीम के समक्ष बलिंदर द्वारा लेखा जांच के लिए स्वयं व उनके प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग नहीं किया गया। इसके लिए प्रथम जांच को स्वयं का व्यय लेखा न प्रस्तुत करने के कारण नोटिस जारी किया गया था। 13 मई को जारी नोटिस का जवाब बलिंदर द्वारा नहीं दिया गया, जो लापरवाही है। द्वितीय निरीक्षण 17 मई को लेखा जांच के लिए बलिंदर व उनके प्रतिनिधि द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा की जांच नहीं कराई। जिसपर व्यय प्रेक्षक द्वारा आपत्ति व्यक्त की गई। उन्होंने लोकसभा लालगंज के अंतर्गत बलिंदर को दिए गए वाहन प्रयोग व अन्य सभी अनुमति पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed