{"_id":"5e63e0738ebc3ec54a7e4d77","slug":"know-why-the-electricity-department-laid-a-condition-to-give-a-new-connection-to-the-airport-azamgarh-news-vns514871362","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए क्यों बिजली विभाग ने हवाई अड्डे को नया कनेक्शन देने के लिए रखी शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए क्यों बिजली विभाग ने हवाई अड्डे को नया कनेक्शन देने के लिए रखी शर्त
विज्ञापन
आजमगढ़। रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चयनित मंदुरी हवाई पट्टी से उड़ान शुरू करने के लिए अन्य तैयारियां तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से हवाई पट्टी पर नए बिजली कनेक्शन के लिए बिजली विभाग से आवेदन किया गया। तो विभाग ने ये कहते हुए कनेक्शन देने में असर्मथता जताई कि पुराना भुगतान से पहले नया कनेक्शन नहीं मिल सकता। अब पुराने 52.60 लाख रुपये के भुगतान के लिए जिला प्रशासन ने शासन को पत्र लिखा है।
फरवरी माह में जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चयनित मंदुरी हवाई अड्डे से अप्रैल में उड़ान शुरू करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था सर्टीफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, हवाई पट्टी पर जारी विकास कार्यों को भी पूरा कर लिया गया है। इसलिए यहां से जल्द उड़ान की संभावना जताई जा रही है। इस दिशा में अन्य कार्य और तैयारी भी शुरू कर दी गई है। पिछले दिनों जिला प्रशासन की ओर से हवाई अड्डे पर नये बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया था। एक्सईएन विद्युत वितरण खंड-छह ने ये कहते हुए नया कनेक्शन देने में असमर्थता जताई कि पुराना भुगतान होने तक नया कनेक्शन देना संभव नहीं है। बताया जाता है कि हवाई पट्टी पर बिजली विभाग का पहले से 52,60,317 रुपये बकाया है। अब भुगतान के लिए जिला प्रशासन ने शासन का दरवाजा खटखटाया है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने परिस्थितियों से अवगत कराते हुए आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद से पुराना भुगतान कराने के लिए पत्र भेजा है। साथ ही बिजली विभाग को नया कनेक्शन करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि बकाये का भुगतान बजट का आवंटन होते ही जल्द करा दिया जाएगा।।