फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   kisan parade from Khiria Bagh to Manduri airport azamgarh on republic day said we will not give land

Azamgarh: खिरिया बाग से मंदुरी एयरपोर्ट तक किसानों ने निकाली परेड, बोले- जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे

Fri, 27 Jan 2023 06:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 Jan 2023 06:40 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ स्थित मंदुरी एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर विरोध लगातार जारी है। शासन- प्रशासन पर जबरन भूमि अधिग्रहण किए जाने का आरोप लगाते हुए तीन महीने से कप्तानगंज के खिरिया बाग में धरना दे रहे हैं। 

विज्ञापन
kisan parade from Khiria Bagh to Manduri airport azamgarh on republic day  said we will not give land
खिरिया बाग से मंदुरी एयरपोर्ट तक किसानों ने किया परेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के विरोध में खिरिया बाग में किसानों और मजदूरों का धरना गणतंत्र दिवस पर भी जारी रहा। प्रशासन के समझाने के बाद भी गुरुवार को किसानों ने खिरिया बाग से मंदुरी एयरपोर्ट तक परेड निकाली। पैदल मार्च करते हुए किसानों ने जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे का नारा बुलंद किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ ही फोर्स भी तैनात रही।

विज्ञापन


मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तार का किसान शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। शासन- प्रशासन पर जबरन भूमि अधिग्रहण किए जाने का आरोप लगाते हुए तीन महीने से कप्तानगंज के खिरिया बाग में धरना दे रहे हैं। इस धरने को कई किसान संगठन अपना समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा व जमीन-मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा के नेताओं व ग्रामीणों ने खिरिया बाग से कलेक्ट्रेट तक किसान परेड निकालने की बात कही थी। इसे लेकर प्रशासन पहले ही चौकन्ना हो गया था। धरना स्थल व आसपास के क्षेत्रों में फोर्स तैनात कर दी गई थी। प्रशासन के दबाव के बावजूद खिरिया बाग से किसान-मजदूर परेड निकल गया। इस दौरान किसान अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की परियोजना रदद् करने के नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन में अब तक 22 किसानों-मजदूरों का निधन

kisan parade from Khiria Bagh to Manduri airport azamgarh on republic day  said we will not give land
खिरिया बाग से मंदुरी एयरपोर्ट तक किसानों ने किया परेड - फोटो : अमर उजाला

मंदुरी एयरपोर्ट मुख्य मार्ग पर गणतंत्र दिवस का हवाला देते हुए प्रशासन ने आगे जाने से मना कर दिया। इसके बाद किसानों ने एयरपोर्ट के चारों तरफ से परेड कर किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों-मजदूरों ने परेड कर देशभर में संघर्ष का एक नया इतिहास रचा है।

इस आंदोलन में अब तक 22 किसानों-मजदूरों का निधन हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना या किसी अन्य परियोजना के लिए जमीन-मकान नहीं देंगे। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसओ कंधरापुर को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed