{"_id":"6b073a674bb4c3e7f002867c","slug":"inter-college-athletics-competition-on-november-28-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-161170-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 नवंबर को
विज्ञापन
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का आयोजन 28 नवंबर को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता की मेजबानी अग्रसेन महिला महाविद्यालय, आजमगढ़ करेगा।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन और क्रीड़ा सचिव प्रो. अमरजीत की देखरेख में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है।
एक जुलाई 2026 को प्रतिभागियों की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। खिलाड़ियों को अपने प्राचार्य अथवा कुलसचिव से प्रमाणित दस्तावेज लेकर ही प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
आयोजन सचिव प्रो. अर्पिता मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम गठित की गई है। इसमें डॉ. हरिलाल, डॉ. वर्मा और डॉ. युगांत उपाध्याय शामिल हैं। निर्णायक मंडल के निर्णय को अंतिम माना जाएगा और सभी प्रतिभागियों को उसका पालन करना होगा। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में ऊर्जा के साथ अनुशासन भी जरूरी है।