{"_id":"58601d494f1c1b2941eeb6ad","slug":"immersed-in-the-celebration-of-christmas-the-joy","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस के जश्न में डूबे, उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस के जश्न में डूबे, उल्लास
azamgarh
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
चर्च पर प्रार्थना करते ईसाई।
- फोटो : azamgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन क्रिसमस-डे के रूप मेें धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर के चर्च में जहां विशेष प्रार्थना सभा की गई। वहीं सांता क्लाज ने बच्चों को विशेष उपहार भेेेेंट किया। लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। रविवार की सुबह से ह ीसिविल लाइंस स्थित होली ट्रिनीटी चर्च में क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभु ईसा मसीह को मानवता का उद्धारक और गुनाहगारों को क्षमा करने वाला सच्चा मसीहा बताया गया। फादर प्रवीन सोंस ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने पूरी दुनिया को प्रेम, दया, क्षमा और विश्व बंधुत्व की जो शिक्षा दी है, उस पर चलकर ही इंसान को श्रेष्ठ मंजिल मिल सकती है। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक गिरिजा घर के पास मेला लगा रहा। इसाई समुदाय ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और केक आदि खिलाकर त्योहार का जश्न मनाया। देर रात तक चर्च बिजली की झालरों से जगमगाते रहे।
दूसरी तरफ शहर के ज्योति स्कूल में बच्चों द्वारा भव्य झांकी सजाई गई थी। इस अवसर पर बच्चों ने क्रिसमस केक काटा। सांता क्लाज ने बच्चों को विशेष उपहार दिया। नगर के मुहल्ला हरबंशपुर स्थित मिशन अस्पताल में प्रार्थना सभागार में सुबह प्रार्थना हुई। प्रार्थना सभा में सभी वर्गो के लोग, अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारियों ने भाग लिया। नगर के वेस्ली इंटर कालेज परिसर स्थित चर्च में सुबह से ही लोगों का तांता लगा हुआ था।वहीं हीरापट्टी स्थित बिहान आवासीय बालिका विद्यालय में भी क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों को उपहार भी बांटा गया। विद्यालय की वार्डेन प्रिया प्रसाद ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने जोशो खरोश के साथ क्रिसमस का पर्व सेलिब्रेट किया।