फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   History sheet of 202 criminals opened in the district in 243 days

Police in Action : 243 दिनों में 202 अपराधियों की आजमगढ़ जिले में खोली गई हिस्ट्रीशीट

Mon, 19 Sep 2022 09:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 09:21 AM IST
सार

अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में लगातार अभियान चल रहा। इसके तहत बीते 243 दिनों में जनपद के विभिन्न थानों में कुल 202 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।

विज्ञापन
History sheet of 202 criminals opened in the district in 243 days
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में लगातार अभियान चल रहा। इसके तहत बीते 243 दिनों में जनपद के विभिन्न थानों में कुल 202 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शनिवार को एटीएम फ्राड व गिरोह बना कर अपराध करने वाले तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट गंभीरपुर थाने में खोली गई। इसमें भोपालपुर उमरीकला गांव निवासी सत्येंद्र कुमार, राहुल कुमार व कृष्णानंद सिंह शामिल हैं। इनके खिलाफ वाराणसी जिले में कुल 14 मुकदमे पंजीकृत है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते 243 दिनों में जिले में जो 202 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। सर्वाधिक 32 जीयनपुर कोतवाली में खुली हैं। इसके अलावा बरदह थाने में 15, गंभीरपुर में 14, निजामाबाद थाना व देवगांव कोतवाली में 13-13, तरवां थाने में 12, रानी की सराय व मुबारपुर थानों में 11-11 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली।
विज्ञापन


वहीं फूलपुर कोतवाली में नौ, सिधारी, दीदारगंज व पवई थानों में आठ-आठ, जहानागंज, रौनापार व मेंहनगर थाने में सात-सात, बिलरियागंज थाने में छह, मेंहनाजपुर, अहरौला व सरायमीर थाने में चार-चार, महराजगंज में तीन, अतरौलिया व तहबरपुर में दो-दो तथा शहर कोतवाली व कप्तानगंज में एक-एक अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed