फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   heavy rain in azamgarh

आंधी-बारिश में टूट कर गिरा बिजली का खंभा

Sat, 21 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 21 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in azamgarh
मौसम - फोटो : pilibhit, beureu
जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ने के बाद शनिवार की भोर में आंधी के साथ हुई बारिश से लोगों को कई दिनों से जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और लू से राहत तो मिली लेकिन बारिश ने नगरपालिका के दावों की पोल खोल कर रख दी। सिर्फ नगरपालिका परिसर बल्कि शहर के कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, आंधी-पानी के चलते एक जर्जर खंभा टूट कर गिर गया। बिजली तार की चपेट में आने से एक भैंस मर गई।
विज्ञापन

शनिवार की भोर में हुई हल्की बारिश ने जहां लोगों को कई दिनों से पड़ रही भीषण उमस और गर्मी से राहत दिलाई, वहीं नगरपालिका प्रशासन के दावों की पोल खुल गई। लोगों को बेहतर साफ-सफाई देने का दावा करने वाले नगरपालिका प्रशासन का कार्यालय खुद ही जल-जमाव से जूझ रहा था। नगरपालिका परिषद कार्यालय के चारों और पानी लगा हुआ था। इसके अलावा, गांधी तिराहा, डीएवी मैदान, एसपी कार्यालय के सामने लोगों को जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ा। नगर के रैदोपुर स्थित आफिसर्स कालोनी के सामने स्थित आवास में लोगों के घरों के लान में पानी लगा हुआ था। नाला जाम होने से पानी की निकासी नहीं हो रही थी। वहीं, नगर के कई क्षेत्रों में नाले की सफाई के बाद निकाले गए सिल्ट को नाले के किनारे ही रखकर छोड़ दिया गया था, जो हल्की बारिश में ही धुलकर नाले में पुन: नाले में जाता रहा। नगरपालिका द्वारा जल जमाव से निजात दिलाने के लिए इंजन लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई थी लेकिन कहीं भी यह व्यवस्था नजर नहीं आई। वहीं पानी के साथ चली तेज हवा के कारण लाल डिग्गी बंधे पर बिजली का एक पोल जर्जर होने के कारण टूटकर गिर गया। जिसकी सूचना किसी ने भी विभाग को नहीं दी। जिसका परिणाम रहा कि पूरे दिन तारों में विद्युत प्रवाहित होती रही। शाम को तारों की चपेट में आने से एक भैंस मर गई। तब मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed