फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Guru poornima mahotsav

मानव जीवन में सतगुरु का विशेष महत्व

Sun, 02 Aug 2015 10:45 PM IST
Guru poornima mahotsav
Guru poornima mahotsav Updated Sun, 02 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Guru poornima mahotsav
गुरुपूजा के उद्देश्य से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में रविवार को सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें आशुतोष महाराज की साध्वी शिष्याओं और साधु समाज ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी ब्रह्मेशानंद ने कहा कि मानव जीवन में सतगुरु का होना आवश्यक है। मानव संत के सानिध्य से ही सुसंस्कार को प्राप्त करता है। दीक्षा की प्राप्ति भी एक पूर्ण संत ही करवाता है। स्वामी अर्जुनानंद ने कहा कि आज समाज में विभिन्न प्रकार के संत भगवा धारण किए घूम रहे हैं। लेकिन संत की परिभाषा भेष नहीं ज्ञान हुआ करता है। संत सतगुरु हमारे जीवन में आकर केवल परमात्मा की बातें नहीं करते बल्कि वह घट के भीतर परमात्मा का दर्शन भी करवाते हैं। वह हमारे दिव्य नेत्रों को खोल देते हैं। कार्यक्रम का संचालन स्वामी प्रबुद्घानंद ने किया। इस मौके पर जोखू साहू, कैलाश प्रसाद, गोपाल जी, लकी, प्रह्लाद सिंह, कन्हैयालाल, उमेश, पवन, गौरीशंकर, शिवकुमार, हरेंद्र सिंह, मंशी बाबा, अंशू, डा. हवलदार सिंह, नंदलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed