फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Grocery businessman hanged in suspicion

संदिग्धावस्था में फंदे पर लटका मिला किराना व्यवसायी

Thu, 10 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Grocery businessman hanged in suspicion
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी युवक का शव उसके दुकान में ही पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने शव की दशा को देख कर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

लोहरा गांव निवासी 26 वर्षीय सूरज अग्रहरी पुत्र रामसरन अग्रहरी गांव के बाहर मेन रोड पर किराना की दुकान खोल रखा है। रोज की प्रतिदिन वह नौ बजे तक दुकान बंद कर घर चला आता था। बुधवार को जब देर तक वह वापस नहीं लौटा तो साढ़े दस बजे उसका भाई नीरज उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचा। दुकान का शटर गिरा हुआ था लेकिन ताला नहीं बंद था। नीरज ने कई आवाज दिया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

इस पर नीरज ने शटर उठाया तो वह अंदर से बंद न होने के चलते खुल गया। दुकान में कोई नहीं थी। इस पर नीरज दुकान के ऊपरी तल पर स्थित कमरे में पहुंचा जहां का दृश्य देख कर उसे होश उड़ गए। सूरज पंखे से रस्सी के सहारे लटक रहा था और उसके पैर चौकी पर थे। देख कर लग रहा था कि किसी ने उसे टांग दिया है। नीरज के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुट गए। परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल सूरज को फंदे से उतरा गया और परिजन उसे लेकर 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए। सुबह पुलिस को सूचना दी गई और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में बड़ा था और डेढ़ वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed