फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Govind cemetery Naman dip in lake

गोविंद सरोवर में डुबकी समाधि स्थल पर नमन

Fri, 09 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 09 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Govind cemetery Naman dip in lake
गोविंद सरोवर में डुबकी समाधि स्थल पर नमन
लोगों की आस्था का केंद्र गोविंद साहब का दरबार शुक्रवार को श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। आजमगढ़ और अंबेडकर नगर जिले की सीमा पर स्थित अहिरौली गांव में दशमी के दिन शुक्रवार को मेला लगा। इसमें शामिल हुए श्रद्धालुओं ने गोविंद सरोवर में डुबकी लगाने के बाद उनकी समाधि पर मत्था टेका। इसके बाद मेले का आनंद उठाया।  
विज्ञापन


 संत श्री गोविंद साहब के दरबार में लगने वाला ऐतिहासिक मेला गुरुवार से शुरू हो गया। गोविंद दशमी के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने गोविंद साहब के सरोवर में डुबकी लगाई। इस दौरान पूरा मेला क्षेत्र गोविंद साहब के जयकारों से गूंजता रहा। लोगों ने सरोवर में स्नान के बाद बाबा की समाधि की ओर हाथ में प्रसाद और मन में मन्नत लेकर पहुंचते रहे।
विज्ञापन


हर किसी के मन में भाव था कि गोविंद साहब की समाधि एक बार नजर आ जाए। गोविंद दशमी के अवसर पर हर तरफ  सिर्फ  गोविंद साहब के गगन भेदी जयकारे ही सुनाई दे रहे थे। कुछ लोगों ने आधी रात से ही स्नान करना शुरू कर दिया लेकिन अधिकतर लोगों ने भोर में सूर्योदय के बाद से डुबकी लगाई। पूरी तरह से इस धार्मिक मेले में बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, देवरिया, मऊ, गोरखपुर, सहित अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालु आना शुरू हो गए थे। स्नान और गोविंद बाबा की समाधि पर शीश झुकाने के बाद लोगों ने परिवार के साथ मेले में पहुंचकर झूला, मौत का कुआं, जादूगर, थियेटर, ब्राइटी शो आदि का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर लोगों ने  खजला, लाल गन्ना, खिलौना, काठ का समान, पत्थर के निर्मित सामान आदि की खरीदारी की। लेकिन मेले में नोटबंदी का भी असर देखने को मिला। मेले में बड़े खजला व्यवसायी सुबाष चंद्र शर्मा ने बताया कि लगभग 40 वर्षो से हमारी दूकान मेले में आ रही है लेकिन इतनी कम भीड़ कभी नही रही। नोटबंदी का असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed