फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four reporting posts in Mandal found on Women's Day

महिला दिवस पर मिली मंडल में चार रिपोर्टिंग चौकी की सौगात

Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four reporting posts in Mandal found on Women's Day
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शासन ने मंडल के तीन जिलों में चार महिला रिपोर्टिंग चौकियों की सौगात दी है। अब तक महिलाओं को अपनी रपट दर्ज कराने के लिए जनपदों के एक मात्र महिला थाने पर आश्रित रहना पड़ता था। इससे मामलों इन्वेस्टिगेशन आदि में काफी समय लगता था। इसे देखते हुए शासन ने जनपद में तैनात एएसपी के स्तर एक-एक महिला रिपोर्टिंग चौकी बनाने के निर्देश दिए थे। इस आदेश के क्रम में आजमगढ़ में मुबारकपुर और अतरौलिया, मऊ में घोषी और बलिया में बैरिया थाने का चयन किया गया है। इसका उद्घाटन सोमवार को किया जाना है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। मंडल स्तर पर मुबारकपुर चौकी का उद्घाटन आनलाइन सीएम करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जनपदों में एक ही महिला थाना होने के कारण महिलाओं से संबंधित मामलों में काउंसलिंग और दर्ज मामलों के इन्वेस्टिगेशन में काफी समय लग जाता था। इससे महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित सुनवाई और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर प्रभावी कार्य नहीं हो पा रहा था। वर्तमान में प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत भी महिलाओं और बालिकाओं की काफी समस्याएं आ रही हैं। इनका समय पूर्ण निस्तारण एक चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को होने वाली असुविधा को देखते हुए शासन ने जनपदों में तैनात अपर पुलिस अधीक्षकों के अधीन एक-एक रिपोर्टिंग पुलिस चौकी (महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र) की स्थापना के निर्देश दिए थे। इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया था। मंडल से आजमगढ़ जनपद में दो एएसपी तैनात है। इसलिए एसपी ग्रामीण के क्षेत्र से अतरौलिया और एसपी सिटी के क्षेत्र से मुबारकपुर थाने का चयन किया गया है। मऊ से घोसी और बलिया से बैरिया थाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेेंगी सुविधाएं
आजमगढ़। महिला रिपोर्टिंग चौकी में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसमें एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही इन्वेस्टिगेशन आदि की भी सुविधाएं होंगी। अभी इसे थाने के ही एक हिस्से में संचालित किया जाएगा। यहां पर महिला चौकी इंचार्ज और आरक्षियों की भी तैनाती की जाएगी। इसका निर्माण भी थाने से अलग कराया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। शासन से धन प्राप्त होने के बाद इसका निर्माण भी कराया जाएगा।
मंडल के तीन जनपदों में चार महिला रिर्पोटिंग चौकियां बनाई जानी हैं। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया था। सोमवार को इसका उद्घाटन किया जाएगा।
सुभाष चंद्र दुबे, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed