फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Found unconscious near DIG residence

बहन के यहां से घर लौट रहा युवक डीआईजी आवास के पास मिला अचेत, जहरखुरानी की आशंका

Thu, 10 Feb 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Found unconscious near DIG residence
बहन के घर से लौट रहा युवक डीआईजी आवास के पास से अचेत अवस्था में मिला। मौके पर पहुंची डायल 112 हेल्प लाइन पुलिस उसे पीएचसी रानी की सराय लेकर पहुंची। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अचेत युवक जौनपुर के खेतासराय का निवासी है। वह मऊ में अपनी बहने के यहां से घर वापस जा रहा था। स्थानीय लोगों ने जहरखुरानी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा स्थित डीआईजी आवास के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। राहगीरों की नजर उसपर पड़ी तो पुलिस के डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका जेब चेक किया। जिसमें एक मोबाइल नंबर मिला। पुलिस ने उस नंबर पर फोन कर घटना बताई और युवक के बारे में पूछताछ की। फोन पर युवक ने उसका नाम तिलक शर्मा पुत्र चौथी शर्मा निवासी जौनपुर जनपद खेतासराय होना पुष्ट किया। युवक ने बताया कि वह मऊ में रहने वाली अपनी बहन के घर गया था और वह जौनपुर आ रहा था। हालांकि युवक किस वाहन से जौनपुर जा रहा था इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस को युवक के पास से मोबाइल व पर्स नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed