{"_id":"5ad0f9324f1c1b85028b4660","slug":"force-will-be-posted-on-ambedkar-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जयंती पर तैनात रहेगी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जयंती पर तैनात रहेगी फोर्स
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीम राव आंबेडकर की शनिवार जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। सभी दलों के नेताओं ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को यह कार्यक्रम मनाने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम के दौरान उमडने वाली भीड़ और जूलूस को देखते हुए पुलिस भी चौकन्नी हो गई है और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस के अलावा संवेदनशील स्थानों पर पीएसी भी तैनात की गई है।
बता दें कि आंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से जहां भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा की तरफ से भी तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान नेतागण उनके जीवन पर प्रकाश डालेंगे।
जयंती के अवसर पर कहीं कोई गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए सभी थानों में पहले से ही शांति कमेटी की बैठक आयोजित करके कार्यक्रमों को तय कर लिया गया है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों की तरफ से डा. आंबेडकर जयंती के अवसर पर जिस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन
उस प्रकार की सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। जुलूस निकालने वालों को मार्ग निर्धारित कर दिए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से वाराणसी जोन से करीब डेढ़ सौ नए सिपाही और एक कंपनी पीएसी उपलब्ध कराई गई है। बाहरी फोर्स के अलावा जिले की फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। सभी थानाध्यक्ष, सीओ आदि को सतर्क रहते हुए गतिविधियों पर नजर रखकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी गई है।