फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Examination forms will be filled online from June 14

14 जून से आनलाइन भरे जाएगें परीक्षा फार्म

Tue, 14 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Examination forms will be filled online from June 14
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के अधीन आजमगढ़ व मऊ जनपद के संबद्ध समस्त राजकीय,अनुदानित व स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में प्रवेशित बीए, बीएससी, बीकाम द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फार्म भरने की तिथियों की अधिसूचना सोमवार को कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा के अनुमति से कुलसचिव ने जारी कर दी। छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाईन परीक्षा फार्म भरने की तिथि 14 जून से शुरू हो गई, जिसकी अंतिम तिथि 24 जून निर्धारित की गई है। ऑनलाईन भरे गए फार्मों का सत्यापन व संशोधन महाविद्यालयों द्वारा अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड द्वारा 27 जून तक किया जा सकेगा। महाविद्यालयों द्वारा नेफ्ट या आरटीजीएस के माध्यम से सभी भरे गए परीक्षा फार्मो के सापेक्ष परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय के संबन्धित खाते में जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून 2022 है। समस्त महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में जमा कराए गए परीक्षा शुल्क की धनराशि के चालान का सत्यापन 30 जून से दो जुलाई के मध्य करा सकेंगे। स्नातक सेकेण्ड सेमेस्टर और पीजी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 20 जुलाई से प्रस्तावित है। जिसकी समय-सारणी विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed