फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Estimate of 72 crores ready for construction of second overbridge in Belissa

बेलइसा में दूसरे ओवरब्रिज निर्माण के लिए 72 करोड़ का इस्टीमेट तैयार

Tue, 04 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Estimate of 72 crores ready for construction of second overbridge in Belissa
आजमगढ़। बेलइसा रेलवे ओवरब्रिज पर बढ़ते भार को देखते हुए इसके समीप एक और ओवरब्रिज बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। जिसे लेकर उप्र राज्य सेतु निर्माण निगम की ओर से 72 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद शासन के पास प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जनपद से वाराणसी और जौनपुर जाने के लिए एक ही मार्ग है, जो बेलइसा ओवरब्रिज होते हुए जाता है। जिसके कारण इस मार्ग पर गाड़ियों का आवागमन अधिक होता है। गाड़ियों के अधिक आवागमन के कारण इस पर अक्सर जाम की समस्या का खड़ी हो जाती है। जिसे देखते हुए यहां पर एक और ओवरब्रिज के निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही है। जिसे देखते हुए शासन स्तर से उप्र राज्य सेतु निर्माण निगम से स्टीमेट मांगा गया था। शासन के निर्देश पर निगम द्वारा रेलवे के सहयोग से 72 करोड़ का स्टीमेट तैयार किया गया है। इस स्टीमेट को परीक्षण के लिए सेतु निगम मुख्यालय को भेजा गया है। सेतु निगम के परीक्षण के बाद इसे पीडब्ल्यूडी के पास भेजा जाएगा, जो स्टीमेट की जांच करेगा। इसके बाद रेलवे, राज्य सेतु निर्माण निगम और पीडब्ल्यूडी द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट की स्वीकृति होने के बाद दूसरे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed