फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encroachment removed from Amrit Sarovar and government pond

Azamgarh News: अमृत सरोवर और सरकारी पोखरी से हटवाया गया अतिक्रमण

Thu, 18 Jan 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Amrit Sarovar and government pond
लाटघाट। सगड़ी तहसील के बनकटा गांव में अमृत सरोवर और सरकारी पोखरी पर आधा दर्जन भर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रख था। कुछ लोगों ने तो पक्का मकान तक बनवा लिया था। इसकी शिकायत तहसील पर हुई थी, जिस पर तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व व पुलिस की टीम ने पोखरी व अमृत सरोवर पर हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया। जिसे लेकर मौके पर घंटों हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

तहसीलदार विवेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर के साथ बुधवार को बनकटा गांव में पहुंची। टीम के पहुंचते ही अमृत सरोवर और सरकारी पोखरी पर अवैध कब्जा किए लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने पैमाइश कर निशानदेही करते हुए अतिक्रमण की जद में आए राजेश कुमार के अवैध कब्जे को बुलडोजर की मदद से हटवा दिया। इसके अलावा सीताराम, फूला देवी द्वारा किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लेने के लिए नोटिस जारी करने का तहसीलदार ने कानूनगो व लेखपाल को निर्देश दिया। इसके साथ ही टीम ने भोले, कन्हैया, नंदू व किशोरी के द्वारा टिनशेड रख कर किए गए कब्जे से पोखरी व अमृत सरोवर की जमीन को मुक्त कराया गया। तहसीलदार सगड़ी विवेक कुमार पांडे ने बताया कि किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण सरकारी भूमि पर नहीं होनी चाहिए। गांव का गाटा संख्या 283 पहले से पोखरी के नाम पर दर्ज है, जिस पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई राजस्व विभाग की टीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed