फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity checking campaign run amidst heavy security

भारी सुरक्षा के बीच चला विविद्युत चेकिंग अभियान

Fri, 15 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity checking campaign run amidst heavy security
जहानागंज। क्षेत्र के महुआं मुरारपुर गांव में शुक्रवार को बिजली चेकिंग के लिए पूरा विभाग ही उतर गया। चेकिंग के दौरान ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया साथ ही चोरी से विद्युत उपयोग करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया। महुआं मुरारपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व बिजली विभाग की टीम चेकिंग करने पहुंची थी। चेकिंग के दौरान गांव के लोगों से झड़प हो गई। विभाग द्वारा गांव के लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। उसी को देखते हुए शुक्रवार को पूरी सक्रियता के साथ विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सैयद अब्बास रिजवी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कोई अपना तार उतार रहा है तो कोई केबल काट के हटा रहा था। गांव में बिजली विभाग का इतना बड़ा चेकिंग अभियान था कि कोई बच नहीं पाया। एक्सईएन फूलपुर आरपीएस यादव, एक्सईएन मुबारकपुर दिनेश कुमार, एसडीओ जहानागंज, पवई, फूलपुर, मुबारकपुर, कप्तानगंज व सर्किल के सोलह जेई, लाइनमैन एक साथ चेकिंग अभियान में उतर गए थे। तहसीलदार सदर के साथ सुरक्षा की दृष्टि से जहानागंज, मुबारकपुर थानाध्यक्ष अपने टीम के साथ डटे रहे कि कहीं कोई अनहोनी इस बार न हो पाए। एसडीओ जहानागंज राजीव रंजन राय ने बताया कि चेकिंग अभियान में 36 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 10 हजार से ऊपर के 60 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया है। इसके अलावा अधिक भार होने के कारण 40 लोगों का मीटर बदला गया है। चेकिंग अभियान चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिनका बिजली का बिल बकाया है वह जमा कर दें। जो कनेक्शन नहीं लिए हैं वह जल्द से जल्द ले लें अन्यथा चेकिंग के दौरान पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed