फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Earthquakes caused by information disclosure

भूकंप की सूचना से मचा हड़कंप

Tue, 28 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 28 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Earthquakes caused by information disclosure
रविवार की रात टीवी सहित अन्य स्रोतों से भूकंप आने की सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घर में ताला बंद कर खुले स्थान पर चले गए। रात दस बजे टीवी पर नेपाल में भूकंप आने की सूचना के बाद लोग वापस लौटे। सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर में आए भूकंप से लोग सिहर गए। खौफ इतना था कि लोग घर के अंदर जाने से डर रहे थे। किसी तरह दोपहर तीन बजे के बाद लोग घरों में गए। रात नौ बजे के करीब टीवी सहित अन्य स्रोतों से जानकारी मिली की रात दस बजे जोरदार भूकंप आएगा।
विज्ञापन


इस पर लोग घर छोड़कर परिवार के साथ खुले मैदान में पहुंच गए। करीब पौने दस बजे लोगों ने टीवी पर नेपाल में भूकंप आने की सूचना मिली तो लोग कुछ देर इंतजार कर अपने घर लौटे। लेकिन भूकंप के डर से परिवार के कुछ सदस्य रात भर जागते रहे। सोमवार की सुबह लोगों को नेपाल में भूकंप की जानकारी मिलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं जल्दी-जल्दी घर का सारा काम निपटाने में लगी रहीं। रेतवां चंद्रभानपुर में हालत यह थी कि लोग खाट लेकर खेतों में सोने चले गए थे। वहीं सिंहपुर कटहन में तो पुरुष रात को घर के बाहर टहलते नजर आए। मुबारकपुर : कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में रविवार की रात भूकंप का एक और झटका महसूस किया गया। दहशत से लोग अपने घरों को छोड़ कर आस पास के मैदानी क्षेत्रों और स्कूल के मैदान में पहुंच गए।


कटरा मुहल्ला निवासी कल्बे जाफर पुत्र हसन मुहम्मद के मकान की छत फट गई। मुहल्लेवासियों ने छत को बांस और बल्ली के सहारे रोका। निजामाबाद : रविवार की रात भूकंप के चलते निजामाबाद स्थित गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब के लंगर हाल की छत गिर गई। उधर, मेजवां के भादों गांव निवासी हंसु पुत्र खदेरू को तहसीलदार पं. शिवसागर दूबे ने शासन की तरफ आर्थिक मदद के रुप में 95100 और दो हजार रुपये का चेक दिया। शनिवार को भूकंप के दौरान हंसु का मकान गिर गया था। तहसीलदार ने मौका मुआयना कर शासन को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed