फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM inspected Amrit Sarovar under construction

Azamgarh News: निर्माणाधीन अमृत सरोवर का डीएम ने किया निरीक्षण

Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
DM inspected Amrit Sarovar under construction
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट गांव में 28 लाख रुपये से निर्माणाधीन अमृत सरोवर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सचिव अभिषेक प्रभाकर व ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह से अमृत सरोवर पर किए जा रहे कार्यों के विषय में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने पीपल-बरगद व पाकड़ का एक साथ त्रिवेणी पौधे का रोपण किया। साथ ही अमृत सरोवर के निर्माण में शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सरोवर पर चेंबर व आउटलेट-इनलेट बनाने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने काजी की डिघवनिया में 6.50 लाख रुपये से नव निर्मित हो रहे गोशाला का निरीक्षण किया। मौके पर 80 पशु संरक्षित पाए गए। जिलाधिकारी ने पशुओं के लिए चारे व पशु आहार की व्यवस्था का निरीक्षण कर भाड़े पर हरे चारे की बुवाई के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सचिव अमरदीप शर्मा व ग्राम प्रधान इंद्रदेव यादव को गुणवत्तापूर्ण गोशाला बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होने कहा कि इसके निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता न करें। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी संजय सिंह, खंड विकास अधिकारी संतोष यादव, एडीओ सुभाष शर्मा व पशु चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed