आजमगढ़। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से सुखदेव पहलवान स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय आजमगढ़ डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रेशन बैडमिंटन चैंपियनशिप शुक्रवार को संपन्न हो गया। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे को चार खिताब मिले जबकि कमिश्नर वीवी पंत ने भी दोहरी उपलब्धि हासिल की।
शुक्रवार को पुरुष एकल वेटरन वर्ग में डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने सौरभ राय को सेमीफाइनल में 21-15, 21-11 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में दीनानाथ यादव ने सौरभ सक्सेना को 21-11, 21 -12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में डीआईजी ने जीत दर्ज की। पुरुष युगल वेटरन वर्ग में विजय विश्वास पंत और सुभाष चंद्र दुबे ने दीनानाथ यादव व संतोष पांडेय को 21-13, 21-13 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों ने फाइनल में सौरभ सक्सेना और कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव को 21-8, 21-13 से पराजित कर खिताब हासिल किया। डीआईजी ने बृहस्पतिवार को भी दो मैच जीते थे। शुक्रवार को भी दो खिताबों पर कब्जा किया। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि प्रशासनिक अधिकारियों के लिए इस प्रकार के आयोजन हों। आयोजन सचिव सौरभ राय, जयपुरिया स्कूल के प्रबंध निदेशक आलोक जायसवाल, उप क्रीड़ाधिकरी राज नारायण सिंह, पुनीत राय, अशेष सिंह, अंबर सिंह जुगनू, आशीष श्रीवास्तव, विजय सिंह, सुनील दत्त विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, सुभाष भारती, संदीप राय, दीना नाथ यादव, संतोष पाण्डेय, केएम श्रीवास्तव, सतेंद्र उपाध्याय, पवन पांडेय, करन श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। आभार अजेंद राय ने जताया।