फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of three youths who were going to attend a banquet at a friend's place.

Azamgarh News: मित्र के यहां भोज में शामिल होने जा रहे तीन युवकों की मौत

Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Death of three youths who were going to attend a banquet at a friend's place.
पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर में शुक्रवार की रात हुए सड़क हादसे में जिले के तीन युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार तीनों युवक मित्र के घर आयोजित भोज में शामिल होने के लिए एक ही बाइक से जा रहे थे। बसखारी थाना अंतर्गत मोतिगरपुर तिराहे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक घुस गई।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के चनैता गांव निवासी घनश्याम यादव 23 शुक्रवार की रात अपने मित्र ओमप्रकाश 18, सोनू उर्फ आदित्य वर्मा 22 के साथ अंबेडकरनगर जिले में रहने वाले अपने किसी मित्र के यहां आयोजित भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अभी तीनों बसखारी थाना अंतर्गत मोतिगरपुर तिराहे पर पहुंचे थे कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। बसखारी पुलिस ने तीनों के शव अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। देर रात परिजनों को घटना की सूचना पुलिस के माध्यम से हुई। शनिवार की शाम मृतकों का शव अंत्यपरीक्षण के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृत घनश्याम चार भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं ओमप्रकाश दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा तथा सोनू उर्फ आदित्य दो भाई व चार बहनों में सबसे छोटा था। मृतकों के बाइक संख्या व जेब में मिले आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। एक साथ तीन शव गांव में पहुंचने पर पूरा गांव ही रो पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed