{"_id":"948431f17139cf13d116f2f56a5d97c1","slug":"dalit-vote-bank-of-any-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित समाज किसी का वोट बैंक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित समाज किसी का वोट बैंक नहीं
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने दलित वोट बैंक में सेंध लगाने की शुरुआत शनिवार को पार्टी सुप्रीमो एवं सदर सांसद मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में की। बरसात में जुटी भीड़ से गदगद बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि दलितों की उपस्थित देखकर लग गया कि दलित किसी के वोट बैंक नहीं हैं।
कुंवर सिंह उद्यान में मंडलीय दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर ने जिस सामाजिक गैर बराबरी के समूल नाश का बीड़ा उठाया था, उसे समाजवादी नेता डा. राम मनोहर लोहिया ने किया था। उसे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पूरा करने के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। कहा कि इसी का नतीजा है कि दलित का बेटा सम्मान की जिंदगी जी रहा है।
सपा ने दलित समाज के लिए अनेक योजनाएं चलाकर दलित समाज की सत्ता और प्रशासन में भागीदारी बढ़ाई है। कहा कि केंद्र सरकार सांप्रदायिक, पूंजीवादी ताकतों को बटोरकर दलितों और पिछड़ों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। कारागार मंत्री बलराम यादव ने कहा कि नेताजी हमेशा आजमगढ़ के विकास को लेकर सतर्क रहते हैं। इसका परिणाम है कि आज आजमगढ़ में विकास की अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सपा के शासन में जनपद का चतुर्दिक विकास हो रहा है और आगे भी होगा। कैबिनेट मंत्री अवधेश सोनकर, खेलकूद राज्यमंत्री रामकरन आर्य और अरुण कौरी ने कहा कि दलितों का उत्थान सिर्फ सपा में ही है। वहीं, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और सैदपुर विधायक सुभाष पासी ने कहा कि वह कई दिनों से जनपद में प्रवास कर दलित बस्तियों में घूमे हैं। उन्होंने पाया कि दलितों का रुझान सपा में बढ़ा है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, राज्यमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, रामदुलार राजभर, रामदर्शन यादव, विधायक आलम बदी, बेचई सरोज, अभयनरायन पटेल, बृजलाल सोनकर, आलमबदी आजमी, हरिप्रसाद दुबे, डा. भूपेंद्र दिवाकर, प्रमोद यादव, एसके सत्येन, सुनीता सिंह, भानुमती सरोज मौजूद थीं।