फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cylinder Crisis Anxiety Grips Households Hosting Weddings Caterers Mulling Plan B in azamgarh

सिलिंडर संकट: शादी वाले घरों में चिंता, कैटर्स प्लान बी पर कर रहे विचार; एजेंसी पर दे रहे ब्रह्मभोज का कार्ड

Sat, 28 Mar 2026 05:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 28 Mar 2026 05:46 AM IST
सार

LPG Crisis: गैस सिलिंडर की समस्या के कारण घरों में लोग काफी परेशान हो रहे हैं। भोर से ही एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग जा रही है। काफी इंतजार के बाद उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल पा रहे हैं।

विज्ञापन
Cylinder Crisis Anxiety Grips Households Hosting Weddings Caterers Mulling Plan B in azamgarh
गैस एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े उपभोक्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

Azamgarh News: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के चलते गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। अब इसका असर आने वाली सहालग पर पड़ने लगा है। कुछ कैटर्स ने सिलिंडर की कमी के चलते कैटरिंग के आर्डर लेना बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


वहीं शहर के कुछ कैटर्स सिलिंडर की कमी को दूर करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से काम करने का प्लान तैयार कर रहे हैं। सहालग नजदीक आते ही जहां शादी वाले घरों में तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं गैस की कमी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

बढ़ी परेशानी

सबसे ज्यादा परेशानी कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को हो रही है। सिलिंडर की अनिश्चित उपलब्धता के कारण कुछ कैटर्स ने फिलहाल नए ऑर्डर लेना बंद कर दिया है, जबकि कई पुराने ऑर्डर को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उनका कहना है कि समय पर पर्याप्त गैस नहीं मिलने पर आयोजन प्रभावित हो सकता है। वहीं शहर के कुछ कैटर्स ने इस संकट से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर काम शुरू कर दिया है। 

इनमें इलेक्ट्रिक चूल्हे, इंडक्शन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल की योजना बनाई जा रही है, ताकि कार्यक्रम बिना बाधा के संपन्न कराए जा सकें। शादी वाले परिवार भी अब अतिरिक्त सिलिंडर की व्यवस्था करने या वैकल्पिक ईंधन की तलाश में जुट गए हैं। यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो सहालग के सीजन में व्यापक असर देखने को मिल सकता है। बंधन प्वाइंट मैरेज हाल के अजय कुमार ने बताया कि प्रतिदिन एक-दो लोग आ रहे हैं। उनसे बताया जा रहा है कि गैस की दिक्कत हैं, ऐसे में लकड़ी का विकल्प रहेगा।

विज्ञापन

उपभोक्ताओं की सुनें

21 अप्रैल को बेटे की शादी है और 23 को बहुभोज देना है। इसमें 700-800 लोगों के खानपान की व्यवस्था है। अब ऐसे में गैस की किल्लत के चलते लकड़ी की व्यवस्था किया जा रहा है। अगर तीन-चार गैस सिलिंडर भी मिल जाता तो काम हो जाता। - मोहित यादव, बछवल।

25 अप्रैल को पोती की शादी है, गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। शादी में लगभग 900 से 1000 लोगों के आने की संभावना है, 8 से 9 सिलिंडर लगेंगे, पर यह संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में लकड़ी पर भोजन बनाया जाएगा और लोगों के व्यवस्था में कमी की जाएगी। - राजेंद्र प्रसाद यादव, अखईपुर हरैया।

विज्ञापन

एजेंसी पर दिया ब्रह्मभोज का कार्ड पर मिली निराशा
लाटघाट क्षेत्र की एचपी गैस एजेंसी पर बैजावारी गांव के अमित कुमार अपनी माता के ब्रह्मभोज के लिए गैस एजेंसी को कार्ड देने के साथ ही गैस सिलिंडर की मांग की। कहा कि मां का ब्रह्मभोज है, ऐसे में उसे सिलिंडर दे दिए जाएं पर उन्हें भी मायूस होकर लौटना पड़ा। गैस एजेंसी मालिक सुनील कुमार ने कहा कि इस तरह से गैस नहीं मिल पाएगी। पहाड़पुर में लड़के की शादी की व्यवस्था में भी लोग लकड़ी का ही प्रयोग करेंगे। रामदास ने बताया कि परिवार में लड़के की शादी है और बहुभोज भी करना है, गैस की समस्या बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed