फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crop burns

आग से 135 बीघा गेहूं राख

Sun, 10 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 10 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Crop burns
अंबेडकरनगर के वीरसिंहपुर क्षेत्र में आग लगने से खेत में जलती गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
जहानागंज, बिलरियागंज और दीदारगंज थाना क्षेत्रों में शनिवार को अलग-अलग समय पर शार्ट सर्किट से हुई अगलगी की घटनाओं में  दर्जनों किसानों की खेतों में तैयार 135 बीघा गेहूं और गन्ने की फसल को जलाकर राख हो गई। जहानागंज के मित्तूपुर में आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां पहुंची थीं। जबकि बिलरियागंज और दीदारगंज में सूचना देने के बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची। आग में फसल जलकर नष्ट हो जाने से कई किसानों के समक्ष भुखमरी  की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

जहानागंज संवाददाता के अनुसार थाना  क्षेत्र के मित्तूपुर गांव में शनिवार की दोपहर बिजली के तारों के घिसने से  चिंगारी निकली और गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा और कड़ी धूप का  परिणाम रहा कि आग कुछ ही देर में भयानक रुप लेते हुए कई खेतों को अपनी आगोश  मेें ले ली। घटना की सूचना पर मित्तूपुर सहित आसपास के ग्रामीण आग बुझाने  के प्रयास में जुट गए। जानकारी होने पर फायर बिग्रेड की चार गाडिय़ां पहुंच  गई और गांव वालों की मदद से घंटे मशक्कत के बाद काबू पाया गया। लेकिन तब  तक गांव के श्रीप्रकाश राय, वेदप्रकाश, छविनाथ, त्रिभुवन, रामसमुझ,  प्रभूनाथ, स्वामीनाथ, राधेश्याम, शोभित, विनोद, वीरेंद्र, सुरेश, रमेश,  राममोहन, सूर्यनरायन, नर्मदेश्वर, रामाश्रय, रामसागर आदि का 100 बीघा गेहूं  जलकर नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन

मार्टिनगंज संवाददाता के अनुसार दीदारगंज थाने के  असई मोलनापुर गांव में शनिवार की दोपहर संदिग्धाहाल में आग लगने से आठ  किसानों का करीब 25 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना देने के बाद भी फायर  बिग्रेड के लोग मौके पर नहीं पहुंची। गांव के लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर  काबू पाया। पीड़ितों में कमलेश, कैलाश, बबलू, केदार, जंगबहादूर,  मानबहादूर, श्रीकांत, रमेश का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालटारी संवाददाता के  अनुसार बिलरियागंज थाने के मदनापार गांव में शनिवार की दोपहर शार्टसर्किट  से आग लगने से पांच किसानों का करीब दस बीघा गेहूं और गन्ना जलकर नष्ट हो  गया। गांव वालों ने फायर बिग्रेड को सूचना दिया। लेकिन वे मौके पर नहीं  पहुंचे। गांव वाले अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। पीड़ितों में अयूब नगर  मुहल्ला निवासी डा. शोएब, जाकिरनगर निवासी जावेद शेख, हरिश्चंद्र प्रजापति,  मदनापार गांव निवासी रामनरायन यादव, जयप्रकाश यादव का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed