फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The girl was hanged from the tree by killing the girl

यूकेलिप्टस के पेड़ पर दिखा कुछ ऐसा लोग देख हैरान रह गए

Mon, 23 Oct 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 23 Oct 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
The girl was hanged from the tree by killing the girl
डेमो पिक
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के गांव परसौली में मंगलवार शाम घर से बकरी चराने निकाली बालिका की हत्या कर शव को उसे के दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन


बालिका का पैर जमीन से टकरा रहा था। देर शाम बालिका को खोजने निकले परिजनों और ग्रामीणों ने पेड़ से लटकते बालिका को देखा तो वो सन्न रह गए। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन उसका अंतिम सस्कार करने जा रहे थे, लेकिन सूचना मिलने पर रिश्तेदारों ने रात साढे नौ बजे सूचना पुलिस को दी। एसपी ने सीओ को मौके पर भेजा है।

बरदह थाना क्षेत्र के गांव गांव परसौली निवासी सुरेंद्र की नौ साल की बेटी काजल चौथी कक्षा की छात्रा है। सोमवार को स्कूल से आने के बाद वो शाम पांच बजे बकरी चराने के लिए सिवान में गई थी। शाम साढ़े छह बजे तक वापस नहीं आने पर परिजन उसे खोजने के लिए निकले।
विज्ञापन


इस दौरान सिवान में यूकेलिप्टस के पेड़ से बालिका की लटकती हुई लाश मिली। शव को उसी के दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटकाया गया था। बालिका का पैर जमीन से टकरा रहा था, जो हत्या की पुष्टी कर रहा था। साढ़े सात बजे परिजन बालिका को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट आए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। रिश्तेदारों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने परिजनों को रोका। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने दबी जुबां में बालिका के साथ दरिंदगी की आशंका जताई जा रही है।

एसपी अजय साहनी ने बताया मामले की जानकारी मिली है। मौके पर सीओ को भेजा गया है। पुलिस को परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, सूचना के बाद एसओ के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन शव को पोस्टमार्ट के लिए नहीं भेजा सका था। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस ने सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा था। एसपी के आदेश के बाद एसओ रात 11 बजे  शव को पोस्टमार्टम के लिए दोबारा गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed