फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miscreants shot dead

बदमाशों ने मारी गोली, मौत

Wed, 19 Oct 2016 12:27 AM IST
azamgarh
azamgarh Updated Wed, 19 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shot dead
शव - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के सोफीपुर देवइतपट्टी गांव में मंगलवार की दोपहर बदमाशों ने घर में घुसकर अधेड़ किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। सीने में ताबड़तोड़ छह गोलियां मारकर तीन बदमाश बाइक से भाग निकले। बुरी तरह घायल किसान को लेकर परिवार वाले जिला अस्पताल गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने वहां हंगामा कर दिया। मृतक के भाई ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


निजामाबाद थाना क्षेत्र के सोफीपुर देवइत पट्टी गांव निवासी रामसूरत सिंह (55) का मकान लबे सड़क है । दो बेटों और दो बेटी के पिता रामसूरत के पास करीब दस बीघे खेत है। मंगलवार की दोपहर वह घर में आराम कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके उसी पर बैठा था। जबकि दो नीचे उतरे और रामसूरत के कमरे में घुसकर उन पर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद वे मंझारी गांव की तरफ भाग गए। रामसूरत के नाक, गर्दन और पेट में छह गोलियां लगी थीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए। परिवारवाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षणकर  डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इससे बौखलाए घरवालों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी एसपी सिटी एच रहमान शहर कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। कुछ ही देर में सीओ सदर सच्चिदानंद, एसओ निजामाबाद राजेश सिंह सहित कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक के भाई नहेंद्र बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हत्या के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीओ सदर के नेतृत्व में दो थानों की फोर्स लगाई गई है। - कुंतल किशोर एस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed