{"_id":"58ebcbdb4f1c1b9c36cf5a88","slug":"hcp-and-soldiers-who-took-bribe-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने वाले एचसीपी और सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेने वाले एचसीपी और सिपाही निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में सोमवार की शाम सीओ अंडरट्रेनिंग ने डायल 100 के वाहन पर तैनात एचसीपी और सिपाही को एक हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा और इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए एसपी को रिपोर्ट सौंपी। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने सिपाही और एचसीपी को निलंबित कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
आरोपी एचसीपी भगवान मिश्रा और सिपाही हवलदार प्रसाद की ड्यूटी पीआरवी पर लगी थी। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि डायल 100 के पीआरवी वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों की तरफ से रिश्वत लेने की कई शिकायतें मिलीं। इस पर उन्होंने अंडरट्रेनिंग सीओ अभिनव यादव को जांच सौंपी। अभिनव कुमार ने सादे वेश में कुछ पुलिसकर्मियों को निजामाबाद थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव पहुंचे। योजनाबद्ध तरीके से डायल 100 पर मारपीट होने की सूचना दी।
कुछ ही देर में वहां डायल 100 की गाड़ी पहुंच गई। पुलिसवालों ने सीओ और अन्य सादे भेष में मौजूद सिपाहियों को थाने चलने को कहा। इस पर वे लोग नाटक करते हुए हाथ, पैर पकड़ने लगे। इतने में एक सिपाही ने कहा कि कुछ ले देकर मामला शांत करा दो। इस दौरान एक हजार रुपये डायल 100 के सिपाहियों ने लिया। रिश्वत लेते ही सीओ ने उन्हें अपना परिचय दिया और रंगेहाथ पकड़ लिया। सीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने इन दोनों को निलंबित कर दिया।