{"_id":"573cb6ca4f1c1b1450ac6f9b","slug":"akhilesh-phones-to-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आधे घंटे में स्थिति न सुधरे तो फोन करना’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘आधे घंटे में स्थिति न सुधरे तो फोन करना’
ब्यूरो/अमर उजाला, भारतेंदु मिश्र
Updated Thu, 19 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
सीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदादादपुर गांव में मामूली बात को लेकर पिछले शुक्रवार को हुई हिंसक घटना के बाद शनिवार की रात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीधे पार्टी के स्थानीय नेता टिफलुर्रहमान से बात कर वहां के हालात के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अगर आधे घंटे में स्थिति न सुधरे तो फिर इसी नंबर पर फोन करना। टिफलुर्रहमान ने बताया कि सीएम से बात होने के आधे घंटे के अंदर ही प्रशासन की सक्रियता नजर आने लगी।
तीन मई को खुदादादपुर गांव निवासी व प्रधान के पुत्र दानिश और मुसाफिर के बीच विवाद हुआ था। 14 मई को दोनों पक्ष फिर आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों की मारपीट जल्दी ही दो वर्गों की लड़ाई में तब्दील हो गई। 15 मई को स्थिति और बिगड़ गई। सूत्रों के अनुसार किसी ने इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव को दी। बलराम अधिकारियों से बात कर हालात से वाकिफ हुए और सीधे मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोन सरायमीर थाना क्षेत्र के मंजीरपट्टी गांव निवासी सपा नेता टिफलुर्रहमान के पास आया।
टिफलुर्रहमान उस वक्त सरायमीर बाजार स्थित अपनी दूकान पर आकर ही बैठे थे। उन्होंने बताया कि 15 मई की रात 8:55 बजे उन्हें फोन आया। मुख्यमंत्री ने उनसे सीधे सवाल किया, हालात क्या है? प्रशासन का रवैया क्या है? टिफलुर्रहमान ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को हकीकत बताई।
विज्ञापन
इस पर सीएम ने कहा कि ठीक है, यदि आधे घंटे बाद स्थिति में कोई सुधार न हो तो इसी नंबर पर फोन करना। टिफलुर्रहमान के मुताबिक आधा घंटे होते-होते प्रशासन की कार्रवाई नजर आने लगी थी। सुबह होते-होते सूबे के आलाधिकारी मौके पर नजर आ गए। टिफलुर्रमान कहते हैं कि वह हैरान थे कि मुख्यमंत्री उनके जैसे लोगों से भी बात कर हालात की जानकारी कर सकते हैं। बताया कि मुख्यमंत्री के बाद माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव का भी उन्हें फोन आया था। बताया कि उन्हें 0522-2235477 नंबर के लैंड लाइन से फोन आया था।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने बताया कि खुदादादपुर के घटना की जानकारी होने पर मैंने टिफलुर्रहमान का मोबाइल नंबर मुख्यमंत्री को दिया था। साथ ही अनुरोध किया कि यदि वह चाहें तो इस नंबर पर बात करके पूरी मामले की वास्तविक जानकारी ले सकते हैं। इसके बाद उन्होंने टिफलुर्रहमान को फोन किया था।