फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो बदमाश गिरफ्तार, चार चकमा देकर फरार

दो बदमाश गिरफ्तार, चार चकमा देकर फरार

Sat, 29 Dec 2018 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दो बदमाश गिरफ्तार, चार चकमा देकर फरार
आजमगढ़। पूर्वांचल के कई जिलों में बोलेरो से घूमकर लूट, डकैती, चोरी, हत्या जैसे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गुरुवार की रात ग्रामीणों के सहयोग से सरायमीर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार अन्य साथी चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों का चालान कर दिया। एसपी सिटी कमलेश बहादुर के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में बरदह थाना क्षेत्र के उसरी खुर्रमपुर गांव निवासी आलम पुत्र इरशाद और जौनपुर जिले के सरपतहां थाने के सलेमपुर सरायमोहिउद्दीनपुर गांव निवासी आशिफ पुत्र असलम है। जबकि फरार होने वालों में बरदह थाने के बक्सपुर गांव निवासी गुल्लू उर्फ फैजान, करिया उर्फ आमिर, इसी थाने के उसरी खुर्रमपुर गांव निवासी गुड्डू और सरायमीर थाने के नरईपुर गांव निवासी शुभम उर्फ पंडित का नाम शामिल है। एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओ सरायमीर मनोज सिंह, दरोगा राजीव कुमार के साथ डेमरी मोड़ पर खड़े होकर संदिग्धों का इंतजार कर रहे थे। रात करीब एक बजे दो बोलेरो में सवार ये लोग आते हुए दिखे तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इसपर बदमाश पुलिस पर फायर कर सिकरौर गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस इनके पीछे लग गई, साथ ही बखरा गांव के लोगों को भी फोन के जरिए घेराबंदी करने की सूचना दी। आगे से ग्रामीणों और पीछे पुलिस को देखकर बदमाश बोलेरो छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार भागने मं सफल रहे। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक तमंचा, कारतूस, चोरी की दो बोलेरो, लोहे की राड, 30 मोबाइल, एक जियो नेटसेटर, 27 ब्रांडेड जींस, तीन जोड़ी जूता, एक स्टेपनी, एक लैपटाप और एक बूफर बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि यह लोग बोलेरो से घूमकर आजमगढ़, अंबेडकर नगर, जौनपुर, वाराणसी आदि जिलों में दिन मेें रेकी करके रात को घटनाओं को अंजाम देते थे। अब तक इनके द्वारा इन जिलों में कई चोरी, लूट, डकैती और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। एसपी सिटी ने बताया कि इस गिरोह का बीते कई दिनों से जिले में आतंक चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed