{"_id":"6aa00b6ce43b26a9220890b4","slug":"gardener-electrocuted-while-pruning-a-tree-in-dus-south-campus-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154043-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू के दक्षिणी परिसर में पेड़ की छंटाई के दौरान करंट लगने से माली की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू के दक्षिणी परिसर में पेड़ की छंटाई के दौरान करंट लगने से माली की मौत
विज्ञापन
पेड़ों की कटाई के दौरान सोमवार शाम लगा था करंट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर में सोमवार शाम को पेड़ों की छंटाई के दौरान बिजली का करंट लगने से 33 वर्षीय एक निजी माली रंजीत की मौत हो गई। माली की मौत के संबंध में सोमवार शाम साढ़े पांच बजे साउथ कैंपस थाने में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को सफदरजंग अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक विश्वविद्यालय परिसर में निजी माली के रूप में काम करता था और पेड़ों की छंटाई के दौरान कथित तौर पर बिजली का करंट लगने से वह बेहोश हो गया। पुलिस ने कहा कि करंट लगने की घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इस घटना के संबंध में सात सितंबर को साउथ कैंपस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और आगे की जांच जारी है। मृतक के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने परिसर के बाहर प्रदर्शन कर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मृतक की पत्नी को नौकरी और मुआवजा देने की भी मांग की। रंजीत परिवार के साथ श्रीराम जेजे कॉलोनी में रहते थे।