{"_id":"5a9c3ef64f1c1bea028b59e8","slug":"81520189174-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईनामी खालिद की खोली जा रही हिस्ट्रीशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईनामी खालिद की खोली जा रही हिस्ट्रीशीट
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाटला एनकाउंटर की घटना के बाद से फरार चल रहे सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी 20 लाख के इनामी मो. खालिद की सरायमीर थाने की पुलिस हिस्ट्रीशीट खोलेगी। इस बारे में एसओ रामनरेश यादव ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर स्वीकृति के लिए एसपी के यहां फाइल भेज दी है। अनुमति मिलते ही हिस्ट्रीशीट खोल दी जाएगी।
सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी मो. खालिद उर्फ लंगड़ा चार भाईयों में बड़ा है। देश के कई हिस्सों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में उसका हाथ है। हालांकि खालिद की पहचान सितंबर 2008 में दिल्ली के ओखला में स्थित बाटला एनकाउंटर के बाद हुई। तभी से फरार है। खालिद पर एनआईए सहित अन्य एजेंसियों की तरफ से 20 लाख रुपये का इनाम घोषित है। मो. खालिद सहित अन्य फरार संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए एनआईए सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के लगने की वजह से पुलिस इन पर नजर नहीं रख पा रही थी। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए एसओ सरायमीर रामनरेश यादव ने मो. खालिद की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए अपनी रिपोर्ट तैयार कर अनुमति के लिए एसपी के यहां भेजवा दी है। खालिद की हिस्ट्रीशीट खोलने से पहले सरायमीर थाने की पुलिस उसके अन्य साथियों संजरपुर गांव निवासी डा. शहनवाज, शादाब उर्फ बड़ा साजिद उर्फ जुनैद चिकना, अबू राशिद, राशिद उर्फ सुल्तान, आसिफ और आफताब की हिस्ट्रीशीट खोल चुकी है। जिन दस-दस लाख के इनामी आतंकियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। पुलिस उनके नाते, रिश्तेदारों सहित अन्य से उनका लोकेशन ले रही है।
00000
गैंग खड़ा करने में माहिर है खालिद
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी मो. खालिद गैंग बनाने और गिरोह से नए लड़कोें को जोड़ने में माहिर है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार मो. खालिद क्रूर और शातिर किस्म का है। फरारी के बाद से खालिद का कोई पता नहीं चला। बीच-बीच में गिरफ्तार होने वाले उसके अन्य साथियों के जरिए उसके कारनामों की जानकारी होते रहती है।
विज्ञापन
20 लाख के ईनामी फरार आतंकी मो. खालिद की हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश एसओ सरायमीर को दिया गया था। थाने से रिपोर्ट भी भेज दी गई है। जल्द ही उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी जाएगी। - अजय कुमार साहनी, एसपी