फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कलक्ट्रेट में नहीं रुक रही चोरियां, फिर पकड़ा गया चोर

कलक्ट्रेट में नहीं रुक रही चोरियां, फिर पकड़ा गया चोर

Fri, 15 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नहीं रुक रही चोरियां, फिर पकड़ा गया चोर
आजमगढ़। कलक्ट्रेट परिसर में चोरियों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। बुधवार को सुरक्षा में तैनात होमगार्डों फायर सिस्टम को तोड़कर पाइप चुराते हुए एक और चोर को पकड़ा। आरोपी कलक्ट्रेट के सामने स्थित शौचालय का संचालक बताया जा रहा है। फिलहाल उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दो चोरों के पकड़े जाने के बाद भी बरामदगी न होने पर एडीएम प्रशासन ने शहर कोतवाल को जमकर हड़काया है।
विज्ञापन

आम लोगों के घरों में हो रही लगातार चोरियों से तो लोग पहले से ही कराह रहे थे। अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस चौकी के सामने स्थित कलक्ट्रेट की इमारत को भी निशाना बनाने लगे हैं। रविवार को कलक्ट्रेट की छत पर चोर को एसी काटते हुए सुरक्षा में तैनात होमगार्डों ने पकड़ लिया था। आरोपी बबलू वर्मा को शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। चार दिन बीतने के बाद पुलिस अभी कोई बरामदगी नहीं कर पाई है। चोरों पर लिफ्ट की बैटरियां चुराने का भी आरोप है। बुधवार को सबसे निचले तल पर शौचालय के पास स्थित फायर सिस्टम को तोड़ पाइप चुराते हुए एक और चोर को होमगार्डों ने पकड़ा लिया। आरोपी को पुलिस के ह वाले कर दिया गया। फिलहाल अभी पुलिस उसे लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन कोई राज उगलवा नहीं पाई है। आरोपी एक सार्वजनिक शौचालय का संचालक बताया गया है। दो चोरों के पकड़े जाने के बाद भी बरामदगी न होने पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने शहर कोतवाल को जमकर हड़काया। कहा कि चोरी को अंजाम देने वाले हेरोइन पीने वाले हैं। हेरोइन कि बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए नहीं तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नहीं है सुरक्षा के इतंजाम
आजमगढ़। करोड़ों की लागत तैयार कलक्ट्रेट की इमारत अभी तक हैंडओवर नहीं हुई है। इमारत मतें सुरक्षा के लिए होमगार्ड तो तैनात किए गए हैं, लेकिन रात में यहां अवांछनीय तत्व भी घूमते रहते हैं। इमारत चारों तरफ से खुली है। कौन कहां से प्रवेश कर जाए और कहां से निकल जाए, किसी को पता नहीं चल सकता है। यही हाल रहा था किसी दिन महत्वपूर्ण फाइलों से भी जिला प्रशासन को हाथ धोना पड़ सकता है। फिलहाल यहां सुरक्षा के लिए होमगार्डों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed