फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25 लाख का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, एक फरार

25 लाख का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 29 Apr 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
25 लाख का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, एक फरार
आजमगढ़। तहबरपुर थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह चेकिंग के दौरान सोफीपुर नहर पुलिया पर एक कार में 1.1 कुंतल गांजा पकड़ा। गांजे के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस को चकमा देकर अन्य तस्कर फरार हो गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर देवानंद सोमवार को सोफीपुर नहर पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एसओजी टीम प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने उन्हें निजामाबाद से तहबरपुर जा रही एक संदिग्ध कार के बारे में सूचना दी। सूचना पर वाहन चेकिंग में लगी पुलिस टीम चौकन्ना हो गई। कुछ ही देर बाद पुलिस को कार आती दिखाई थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। इस दौरान पीछा कर रही एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एक युवक कार चला रहा था तो दूसरा गांजा के साथ पीछे बैठा हुआ था। पुलिस टीम गाड़ी रुकवा कर जब तक दोनों युवकों को पकड़ती तब तक गाड़ी चला रहा युवक चकमा देकर मौके से भाग निकलने में सफल रहा। वहीं गांजा तस्कर हरिश्चंद्र यादव पुत्र प्रहलाद यादव निवासी देवदत्तपट्टी थाना निजामाबाद को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी से 12 पैकेट व 2 बोरियों में रखे एक कुंतल एक किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में गांजा तस्कार ने फरार चालक का नाम सूर्यभान गौतम पुत्र दधिबल निवासी बनकट बसही थाना अहरौला बताया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बरामद गांजा की बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed