फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आग से झुलसी दो महिलाओं की मौत

आग से झुलसी दो महिलाओं की मौत

Wed, 04 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
आग से झुलसी दो महिलाओं की मौत
बलरामपुर(आजमगढ़)। संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसी दो महिलाओं की इलाज के दौरान बीते चौबीस घंटे के भीतर जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

मृत महिलाओं में सविता देवी (27) पत्नी रामजीत प्रजापति मेंहनगर थाना क्षेत्र के बछवल गांव की रहने वाली थी। वह एक बेटी की मां थी। 31 मार्च की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई थी। तभी से जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान सोमवार की देर रात को मौत हो गई। इसीक्रम में दूसरी महिला जुबैदा (40) पत्नी रहीम अहमद मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव की रहने वाली थी। वह 27 मार्च की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई थी। तभी से उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed