फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   स्पेशल टीम करेगी विभाग की मिलीभगत की जांच

स्पेशल टीम करेगी विभाग की मिलीभगत की जांच

Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल टीम करेगी विभाग की मिलीभगत की जांच
आजमगढ़। रौनापार, जीयनपुर और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में सात जुलाई 2017 को जहरीली शराब पीने से हुई 30 लोगों की मौत के बाद प्रशासन जहां जिले से अवैध शराब का कारोबार समाप्त करने में जुटा है। वहीं अभी भी चोरी-छिपे अवैध रूप से शराब बनाई और बेची जा रही है। यही नहीं इस अवैध शराब को सरकारी ठेके पर सप्लाई करने का मामला भी लगातार सामने आ रहा है। इससे आबकारी विभाग की भूमिका संदेह के घेरे में है। इसका खुलासा दो दिन पूर्व जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद होने पर बी हुआ था। पता चला था कि यहां से तैयार होने वाली शराब की सप्लाई सरकारी ठेकों पर होती थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। इसके आधार पर शासन से स्पेशल टीम भेजकर आबकारी विभाग की संलिप्तता की जांच को कहा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि उद्योग शून्य जिले में अवैध शराब की तस्करी सगड़ी तहसील क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में कुटीर उद्योग का रूप ले चुकी है। इससे पहले यह काला कारोबार मुबारकपुर थाना क्षेत्र में जोरों पर हो रहा था। वर्ष 2013 में जहरीली शराब पीने से 56 लोगों की मौत के बाद शराब माफियाओं ने अपना ठिकाना बदला और सगड़ी तहसील क्षेत्र को चुन लिया। सात जुलाई 2017 को जहरीली शराब पीने से रौनापार, जीयनपुर और बिलरियागंज थाना क्षेत्र के 30 लोगों की मौत के बाद प्रशासन शराब माफियाओं के विरुद्ध अपनी भृकुटि टेढ़ी किए हुए है। कुछ दिनों तक पुलािस की कार्रवाई और माफियाओं का धंधा बंद रहा, लेकिन बाद में पुन: शुरू हो गया। इसका परिणाम रहा कि तीन जनवरी को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने सिकंदरपुर गांव मेें छापेमारी कर बड़े पैमाने पर अवैध देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी फरार हो गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद हुई जानकारी में खुलासा हुआ कि शराब की सप्लाई सरकारी ठेकों पर की जाती थी। बिना आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से ये धंधा संभव नहीं है। यहां से तैयार होने वाली शराब की सप्लाई पूर्वांचल के सरकारी देशी शराब के ठेके पर हो रही थी। इससे पमूर्व तरवां थाना क्षेत्र के रासेपुर गांव से बरामद हुई दो करोड़ से अधिक की शराब, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद इस मामले में आबकारी विभाग के लोगों की संलिप्तता उजागर हो चुकी है। जिले में रौनापार या मुबारकपुर जैसी और कोई दूसरी घटना न होने पाए और अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत उजागर करने के लिए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने मामले में जिला आबकारी अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। इसके आधार पर शासन को पत्र भेजकर स्पेशल टीम से आबकारी विभाग की संलिप्तता की जांच की मांग की जाएगी। डीएम ने कहा कि आबकारी अधिकारी कि रिपोर्ट मिलते ही शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

000000
सरकारी दूकानों की हो रही जांच
आजमगढ़ (ब्यूरो)। तीन जनवरी को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से बरामद हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब और उसकी सप्लाई सरकारी ठेकों पर होने का पता चलने के बाद आबकारी विभाग की टीम जिले के सभी सरकारी देशी शराब के ठेकों की जांच कर रही है। शक है कि कहीं सिकंदरपुर में तैयार होने वाली अवैध शराब की खेप इन दूकानों पर तो नहीं पहुंची है। जिला आबकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह ने बताया कि सभी आबकारी निरीक्षकों को निर्देशित करते हुए पत्र तैयार हो रहा है। जल्द ह अभियान चलाकर सरकारी ठेकों की चेकिंग की जाएगी। ताकि भविष्य में रौनापार जैसे किसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
आबकारी विभाग की संलिप्ता के संबंध में जिला आबकारी अधिकारी से रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट के आधार पर शासन को पत्र भेजकर स्पेशल टीम से इस संलिप्ता की जांच की मांग की जाएगी।
चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed