{"_id":"5b05b25c4f1c1b5c798b5fd4","slug":"191527099996-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 हजार नगद और 10 लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
35 हजार नगद और 10 लाख के आभूषण चोरी
Updated Wed, 23 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। मेंहनगर थाना क्षेत्र के असवसा गांव निवासी रामरतन सिंह के मकान में रविवार की रात रोशनदान के सहारे भीतर घुसे चोर 35 हजार रुपये नगद और 10 लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर थाने पर तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचना तो दूर की बात रही। अभी तक घटना की रिपोर्ट तक नहीं दर्ज कर सकी।
पीड़ित रामरतन सिंह ने बताया कि उनके घर में वर्तमान समय में पत्नी, बहू और एक पोता रहता है। रविवार की रोत भोजन के बाद रामरतन सिंह अपने पोते के साथ दरवाजे के बाहर सो गए। जबकि पत्नी और बहू छत पर सोई हुई थी। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर रोशनदान तोडक़र भीतर घुसे। अंदर से अटैची, बक्सों का ताला तोडक़र 35 हजार रुपये नगद और 10 लाख रुपये मूल्य का सोने और चांदी का आभूषण चुरा लिया। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में एसओ मेंहनगर से रिपोर्ट तलब की जाएगी।