फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हत्याभियुक्त महिला को उम्र कैद

हत्याभियुक्त महिला को उम्र कैद

Wed, 26 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हत्याभियुक्त महिला को उम्र कैद
आजमगढ़। अपर सत्र न्यायाधीश संजय कुमार वर्मा की अदालत ने बुधवार को हत्या के एक आरोपी को दोषी पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई, साथ ही बीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड की प्राप्त धनराशि से दस हजार रुपये मृतक के पिता को भी दिए जाने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना के पुष्पनगर गांव में 28 दिसंबर 2011 में सोते समय अजय की सिर पर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता शेखर पुत्र मिट्ठ लाल ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में कहा था कि मेरा लड़का घर के बरामदे में सोया था। गांव के बलराम की लड़की सविता अपने हाथ में टांगी लेकर आई और उसके सिर पर प्रहार कर दिया जिसके कारण उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। इस मामले में दीदारगंज थाना पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। सत्र परीक्षण के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता विनोद कुमार यादव ने इस मुकदमे के वादी शेखर, मिट्ठू, चंद्रावती, आशा देवी, एसआई जगदीश कुशवाहा, डा. सुरेद्र कुमार और बृजमोहन को बतौर साक्षी अदालत में पेश किया और तर्को को रखा। अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हत्यारोपी सविता को दोषी पाते हुए उक्त सजा का निर्धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed