{"_id":"5b2e94974f1c1bf46e8b9447","slug":"171529779351-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में घुसे चोर, नगदी सहित तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में घुसे चोर, नगदी सहित तीन लाख की चोरी
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के बिड़हरमयचकखजुरा गांव निवासी महेंद्र यादव पुत्र रजई के घर में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घुसे चोर आलमारी तोड़कर दस हजार रुपये नगदी सहित तीन लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अहरौला थाना क्षेत्र के बिड़हरमयचकखजुरा गांव निवासी महेंद्र यादव का परिवार शुक्रवार की रात भोजन करके छत पर सो गया। उसके सीढ़ी पर दरवाजा नहीं है। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर छत के रास्ते भीतर घुसे और कमरे में रखा आलमारी तोड़ दिया। चोर आलमारी में रखा दस हजार रुपये नगदी सहित तीन लाख के आभूषण चुरा लिया। चोरी गए आभूषणों में तीन चेन, दो लाकेट, दो अंगूठी, दो मंगलसूत्र, तीन जोड़ा झुमका, एक जोड़ी बाला, एक जोड़ा झाला आदि शामिल है। शनिवार की सुबह परिवार के लोग उठे तो घटना की जानकारी हुई। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
मकान से एक लाख की चोरी
जहानागंज। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी नीरज गुप्ता पुत्र विजय के घर में शुक्रवार की रात पीछे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने एक लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मकान से एक लाख की चोरी
जहानागंज। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी नीरज गुप्ता पुत्र विजय के घर में शुक्रवार की रात पीछे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने एक लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन